राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। बीआरसी कार्यालय में बुधवार को बीईओ अशोक कुमार की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। इस बैठक में बीईओ ने उपस्थित प्रधानाध्यापकों को एमडीएम सहित सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने पूर्व में वितरित चावल पंजी की मांग करते हुए कहा कि अक्टूबर एवं नवम्बर माह के चावल वितरण का कार्यक्रम वर्गवार निर्धारित कर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को सूचित करें। उन्होंने आगामी वर्ष में एमडीएम शुरू किए जाने की संभावना के मद्देनजर हेडमास्टरों से किचेन, बर्तन आदि की साफ-सफाई एवं कीचेन शेड के रंग-रोगन सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया। बैठक में एमडीएम प्रभारी सुबोध कुमार, बीआरपी कांता राम, शिवकुमार राम, रमेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग