संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। जिले के मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर डुमरी गांव स्थिति मदरसे के दीवाल में नवादा पुलिस की एक जीप ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दीवार सहित बिजली का पोल एवं वहां रखे गुमटी को ध्वस्त कर दिया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार नवादा पुलिस को किसी अपराधी गिरोह की सिवान में होने की खबर मिलीथी। सूचना पर नवादा पुलिस अपने काफिले के साथ सिवान छापेमारी के लिए जा रही थी। इसी क्रम में काफिले की एक पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर मदरसे के दीवाल में जोरदार टक्कर मार दीवाल को तोड़ते हुये एक बिजली के पोल एवं गुमटी को ध्वस्त कर दिया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। आनन-फानन में पुलिस क्षतिग्रस्त गाड़ी को लेकर चली गई। टक्कर इतना जोरदार था कि आवाज सुनकर गांव के लोग जुट गए। लेकिन पुलिस ने घटना स्थल से क्षतिग्रस्त गाड़ी को मांझी थाना लायी। उधर बिजली के पोल टूटने के कारण डुमरी गांव में अंधेरा छा गया। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिसकर्मी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग