राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। रेवाड़ी पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया सुनील राजभर की भाभी को कोपा पुलिस ने दस लीटर देसी शराब के साथ गुरुवार की शाम में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला सोना देवी नव निर्वाचित मुखिया सुनील राजभर की भाभी बताई गई हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोपा पुलिस को एसपी कन्टोल से सूचना मिली कि मुखिया की भाभी शराब बेचती है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की जिसमे एक अन्य महिला भागने में सफल रही तथा मुखिया की भाभी सोना देवी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि नव निर्वाचित मुखिया सुनील राजभर उसका देवर हैं। मुखिया की भाभी के शराब के धंधे में गिरफ्तारी के बाद लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला काफी अरसे से शराब का धंधा करती है। कोपा थानाध्यक्ष ने बताया कि दस लीटर देसी शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया है तथा पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग