राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार गश्ती के दौरान एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से दो अलग-अलग स्थानों से 75 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। एकमा थाने के बेतवनिया गांव स्थित चिमनी भट्ठा के समीप छापेमारी कर पुलिस ने 25 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। इस दौरान मौके से बेतवनिया गांव निवासी शराब तस्कर सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने शोभन छपरा गांव के समीप से 50 लीटर अवैध देशी शराब के साथ बाइक सवार शराब तस्कर परसागढ़ गांव निवासी मुन्ना चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि पुलिस ने गिरफ्तार शराब के तस्करों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग