राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष धर-पकड़ अभियान के तहत थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने एकमा स्थित मौज बाबा के मठिया के परिसर से दो युवक को चोरी की बाइक व चाकू के साथ गिरफ्तार किया। बताया गया है कि गिरफ्तार दोनों युवक सरताज हुसैन व कुन्दन कुमार आमडाढ़ी गांव के निवासी है। पुलिस ने बाइक व चाकू जब्त कर गिरफ्तार दोनों युवकों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। बताया जाता है कि सरताज हुसैन उर्फ सरताज दलित उत्पीड़न मामले का भी आरोपित है। फिलहाल सरताज हुसैन उर्फ सरताज इस मामले में फरार चल रहा था। आरोपित की गिरफ्तारी होने से न्यायालय को मामले के निस्तारण में तेजी आयेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग