राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खाकी मठिया बज़ार के समीप पुलिस छापामारी मे शराब के धंधेबाजों के घर से पुलिस ने 67 लीटर देशी, अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस दौरान दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले मे एसआई गुलाम मूर्तूजा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खाकी मठिया बजार के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिर्जापुर गांव में उमेश राम के यहां छापेमारी कर शराब बरामद किया। इधर उस्ती गांव में शर्मा सिंह के यहां छापमारी मे देशी शराब बरामद किया। जहां दोनों गांवों से 65 लीटर देशी और 1.800 लीटर अफसर च्वाइस अंग्रेजी शराब बरामद कर दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपित करते हुए जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग