राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

विज्ञान के बिना एक कदम भी आज चलना मुश्किल: डीपीओ स्थापना

  • एकमा में प्रखंड स्तरीय विज्ञान मेला सह क्विज प्रतियोगिता हुई आयोजित
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। अलख नारायण सिंह हाईस्कूल एकमा के प्रांगण में सोमवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण किशोर महतो के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय विज्ञान मेला सह विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान शिक्षकों के साथ प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के दो-दो प्रतिभागी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता बीईओ कृष्ण किशोर महतो ने की। इस दौरान उन्होंने मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना निशांत गुंजन व विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र पराशर का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन एकमा हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण भगवान यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीओ स्थापना निशांत गुंजन, बीडीओ डॉ सत्येंद्र पराशर, बीईओ के के महतो, प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण भगवान यादव व अरुण कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना निशांत गुंजन ने कहा कि बच्चों में विज्ञान के प्रति समझ विकसित करने के लिए प्रयोग, मॉडल, व चलचित्र आदि माध्यम विशेष रूप से प्रभावी होते हैं। इन माध्यमों से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा होती है। जो आगे चलकर खुद के भविष्य को संवारने के अलावा समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं‌। श्री गुंजन ने कहा कि आज के समय में भी विज्ञान के बिना एक कदम भी चलना मुश्किल है। विज्ञान के प्रति लगाव विकसित करके बच्चे के भविष्य संवारने के साथ ही देश और समाज को विकसित व समृद्ध बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब मैं जहानाबाद जिले में पदस्थापित था तो वहां के छात्रों ने देश स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में छठा स्थान हासिल किया था। हमारी शुभकामना है कि सारण जिले के भी छात्र-छात्राएं देश स्तर पर अपना प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाएं।  विशिष्ट अतिथि बीडीओ डॉ सत्येंद्र पाराशर ने कहा कि विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम के माध्यम से हम बच्चों की सोच को समझने का प्रयास करते हैं। यहां हम बच्चों को सिखाते नहीं है, बल्कि बच्चों से उनके विज्ञान के अलग-अलग मॉडल को देखकर सीखने का प्रयास करते हैं। जो बच्चों के मन में विज्ञान और समाज के प्रति आज सोच उनके मॉडल में दिखती है, वह आगे चलकर देश और समाज के सहित उनके भविष्य के निर्माण के लिए महत्व भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद डीपीओ स्थापना निशांत गुंजन, बीडीओ डॉ सत्येंद्र पराशर, बीईओ कृष्ण किशोर महतो आदि के अलावा निर्णायक मंडल में शामिल शिक्षकों व विशेषज्ञों की टीम ने अलग-अलग विद्यालयों से आए बच्चों के द्वारा विज्ञान से संबंधित बनाए गए मॉडलों का अवलोकन कर उनसे पर मौखिक प्रश्नोंत्तर के माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा बनाई गई मॉडल की सराहना की गई। इसके बाद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहले वर्ग समूह 6 से 8 में प्रथम- उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनवारी अमनौर की छात्रा नंदनी कुमारी, द्वितीय – मध्य विद्यालय रामपुर विंदालाल के छात्र अंकित कुमार यादव और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यालय के छात्र अमन राज के अलावा वर्ग समूह 9 से 12 में उच्च विद्यालय घुड़ापाली के छात्र सुदर्शन कुमार गुप्ता को प्रथम, अंबिका दादा उच्च विद्यालय चित्रवलिया के छात्र राजा कुमार को द्वितीय और अलख नारायण सिंह हाई स्कूल एकमा के छात्र राजा कुमार यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में अलख नारायण सिंह हाई स्कूल की छात्रा निशा कुमारी को वर्षा के पानी के संचय एवं उपयोग विषय वाली वाले मॉडल को प्रथम स्थान, एकमा हाईस्कूल के छात्र दीपू कुमार द्वारा जानवरों से फसल सुरक्षा हेतु बनाए गए मॉडल को द्वितीय स्थान और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परसागढ़ हिंदी की छात्रा अंशु कुमारी की सौर ऊर्जा के माध्यम से फसलों की सिंचाई विषय पर बनाए गए मॉडल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पठन-पाठन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर निर्णायक मंडल के सदस्यों सहित प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण भगवान यादव, अरुण कुमार सिंह, कुमार अविनाश, संसाधन शिक्षक सुजित कुमार,  दयाशंकर पांडेय, शिक्षक नजरे हुसैन, रामनरेश सिंह, शंकरनाथ सिंह, कमल कुमार सिंह, उमेश सिंह, संदीप कुमार, शिक्षक नेता सुमन प्रसाद कुशवाहा, रमेश सजल, पंकज कुमार, मंटू सिंह, राम सिंगार सिंह, अरुण कुमार यादव आदि मौजूद थे।