राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से बीती रात एक बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है। ताजा मामला जैतपुर गांव के अस्सी बिगहा यादव टोला का है। जहां बाइक चोरों ने घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक को चुरा लिया। इस संबंध में बाइक ऑनर व जैतपुर गांव निवासी तारकेश्वर राय ने थाने में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है। दिए गए अवेदन में कहा गया है कि रोज की तरह घर के दरवाजे पर स्प्लेंडर प्रो बाइक खड़ी थी। घटना रविवार की रात्रि की है, जब किसी अज्ञात लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया है। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कहीं अता-पता नहीं मिला, तो थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि उक्त घटना से सम्बंधित आवेदन मिला है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग