राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के लौवा कला गांव में गुप्त सूचना पर हुई छापामारी में पुलिस ने एक शराब के धंधेबाज के घर से 35 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार का लिया है। मामले में एसआई देवनंदन प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। जिसकी प्राथमिकी में बताया गया है कि स्थानीय गांव निवासी नीरज चौरसिया के यहां गुप्त सूचना मिली थी कि शराब का कारोबार करता है। जिसके यहां छापामारी की गयी। जहां से 35 लीटर शराब बरामद किया गया। वहीं धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया।घटना में बरामद शराब को जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग