राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के पचरौड़ बाजार में माही नदी पर स्थित अस्थायी पुल जो गत कई दिनों से धंसा पड़ा था मंगलवार को उसका मरम्मत किया गया। एस एच 104 पर अवस्थित यह पुल यातायात की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बाढ़ के समय में यह पुल कई बार डैमेज हुआ लेकिन विभाग व प्रशासन की नजर इस तरफ नहीं जाता। ह्यूम पाइप पर बने इस अस्थाई पुल से सैकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियां सुबह से शाम तक गुजरती है। लेकिन इस अस्थाई पुल के बगल में स्थाई पुल आज तक नहीं बन पाया। जबकि इस स्थान पर पुल बनाने के लिए दो बार शिलान्यास भी हुआ। इधर कुछ दिनों से पुल बीच में ही धंस गया था जिससे आए दिन खतरे का अंदेशा बना हुआ था। जैसे तैसे छोटी-बड़ी गाड़ियां पुल पार कर रही थी। गुरुवार को इसे दुरुस्त किया गया। बता दें इस स्थान पर आरसीसी पुल बनाए जाने के लिए ह्यूम पाइप लगाकर डायवर्सन बना था। लेकिन आज तक आरसीसी पुल नहीं बन पाया और इसी डायवर्सन को अस्थाई पुल के रूप में लोगों ने उपयोग करना शुरू किया जो आज तक उसी से आवागमन चालू है। परन्तु इस जगह पर आज तक आरसीसी पुल का निर्माण नहीं हो सका। देखना होगा प्रशासन व विभाग की कब नींद खुलती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग