राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिस मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के लौवा कला निवासी व पीड़ित अनिमेष यादव ने बताया है कि पूर्व के विवाद को लेकर गांव के ही दिलीप साह, बीरेन्द्र साह, रंधीर साह, अनिल साह, सुनील साह, राजू साह आदि गाली- गलौज करने लगे एवं मना करने पर हत्या की नीयत से हमला कर दिए तथा मुझे और मेरे भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग