राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। किसान दिवस के अवसर पर मांझी कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में गुरुवार को किसान गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्टी का उद्घाटन वरीय वैज्ञानिक डॉ अभय कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्टी को संबोधित करते हुए के.वी.के.के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ अभय कुमार सिंह ने उन्नत तकनीक से कम लागत पर उत्पादन बनाने आधुनिक तकनीक की कई मत्वपूर्ण जनाकारी दी। उन्होंने कहा कि दुनिया के हर क्षेत्र में क्रांति आई है जिसमे कृषि का क्षेत्र भी अछूत नही है। कृषि क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर क्रांतिकारी बदलाव आया है। आज के समय मे बदली हुई परिस्थिति के अनुसार खेती किसानी के तौर तरीकों में बदलाव लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में कम लागत में उन्नत एवं आधुनिक तकनीक का उपयोग कर किसान निश्चित रूप से उत्पादन बढ़ाने में कामयाबी हासिल की जा सकती है। उन्होंने गोष्टी में सम्मलित किसानों से आने वाले समय के हिसाब से स्वयं के साथ कृषि को आधुनिकता की तरफ ले जाने की अपील की। वही डॉ सुरेंद्र सिंह ने फसलों को किट प्रबंधन समेत उनके रखरखाव व रोगों से बचाव के अनेक सुझाव दिए। इस दौरान किसानों के बीच तुलसी, मिर्च व अजवाइन के पौधे का वितरण किया गया। वही पत्रकार मनोज सिंह ने परम्परागत खेती को उन्नत तकनीक से जोड़कर किसान को समृद्ध बनाने की कृषि वैज्ञानिकों से अपील की। इस मौके पर डॉ पंकज कुमार,डॉ विजय कुमार,तनुजा जकारिया समेत अन्य कर्मचारी व किसान मौजूद थे।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन