राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी अंचल क्षेत्र के हलखोरी साह उच्च विद्यालय के सभागार में गुरुवार को अभिभावक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में शामिल अभिभावकों ने विद्यालय के पठन पाठन आदि की प्रशंसा की। जबकि कई अभिभावकों ने छात्रों के लिए अलग से शौचालय का निर्माण कराने तथा परिसर में सम्भावित जलजमाव की समस्या के निदान की मांग की। बैठक में भवन निर्माण तथा छात्र छात्राओं की संख्या बढ़ाने आदि मुद्दों पर भी चर्चा की गई। प्रधानाध्यापक रईसुल इहरार खान की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में शिक्षकों के अलावा मोहन तिवारी, फैजान खान, मंजूर आलम खान, संतोष सिंह आदि दर्जनों अभिभावक गण आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग