राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। ऑटो में बने नायाब ढंग से बनाये गए गुप्त तहखाने में छुपाकर शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को मांझी थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम स्थानीय बलिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों यूपी के बैरिया से शराब लादकर मांझी के रास्ते बिहार के आरा जा रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद शराब दस कार्टून फ्रूटी था। जिसके साथ माल वाहक ऑटो भी जब्त कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग