राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में बनियापुर पुलिस ने 16 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया। जबकि धंधेबाज भागने में सफल रहा। मामला थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर चौक का है। एएसआई विजेंद्र नारायण के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि चेकिंग के दौरान पुलिस को देख एक बाइक सवार युवक विपरीत दिशा में बाइक घुमाकर भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया। मगर बाइक छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान बाइक की तलाशी के क्रम में सीट के नीचे से ब्रांडेड कंपनी के 180 एमएल के सोलह पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही बाइक और शराब को जब्त कर थाने लाया गया। पुछताक्ष के क्रम में स्थानीय लोगों ने बताया कि फरार धंधेबाज कन्हौली मनोहर निवासी जुगेश राय है।जो शराब की होम डिलीवरी करता है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपित के गिरफ्तारी में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग