पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के 15 पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पुरे होने जाने के बाद अब नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ लेने का कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को शुरू हुई जो 31 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आयोग के दिशा-निर्देश के तहत शपथ ग्रहण की प्रक्रिया दो दो पंचायतों के जन प्रतिनिधियों को दिया जा रहा है। बीडीओ मो आसिफ ने बताया कि पहले दिन कर्ण कुदरिया और चांद कुदरिया पंचायत के जीतें मुखिया, सरपंच, वार्ड,पंच सदस्यों को संबंधित पद का शपथ दिलाया जा रहा है साथ ही दूसरा शपथ नशा मुक्ति के लिए। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के साथ साथ उप मुखिया और उप सरपंच के निर्वाचन की प्रक्रिया कराया जा रहा है। पहले दिन चांद कुदरिया पंचायत से उप मुखिया मो मैनुद्दीन,उप सरपंच जीउत राय और कर्ण कुदरिया पंचायत से उप मुखिया रोहित गुप्ता,उप सरपंच मनोज प्रसाद चुने गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग