संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मध्य विद्यालय बंगालीपट्टी में कुव्यवस्था से नराज ग्रामीणों ने शनिवार को सहाजितपुर थाना पहुंच अपनी दुखड़ा सुनाई। नराज ग्रामीण महिला पुरूष अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय कुव्यवस्था का शिकार है। शिक्षक व एचएम मनमानी करते हैं। विरोध करने पर ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। शुक्रवार को ग्रामीण सविता देवी, जय प्रकाश राय, राजकिशोर राय, सीताराम सिंह, संतोष रावत, गीता देवी, रमावती देवी सहित दर्जनों लोग चावल वितरण की जानकारी लेने पहुंचे थे। जिसको लेकर एचएम व अन्य शिक्षक ग्रामीणो से उलझ गए। ग्रामीणों पर दबाव बनाने को लेकर विद्यालय के एचएम द्वारा ही रजिस्टर फार दिया गया और ग्रामीणो पर रजिस्टर फाड़ने का आरोप लगा इसकी सूचना कार्यालय को दे दी गयी। ग्रामीण इस मामले की शिकायत स्थानीय प्रशासन से किये जाने को लेकर भी काफी नराज थे। ग्रामीणो ने बताया कि वे शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी से भी मामले की शिकायत करेंगे। जानकारी हो कि शुक्रवार को सैकड़ों महिला पुरुष विद्यालय परिसर में पहुंच हंगामा किया था। इधर, विद्यलाय की महिला एचएम रीना देवी ने बताया कि ग्रामीणो का आरोप बेबुनियाद है। शुक्रवार को चावल का वितरण शुरू किया गया। कुछ महिलाएं मनमुताबिक चावल की मांग करने लगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग