नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। अमनौर भेल्दी मुख्य मार्ग के बीच बलहा गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो छात्रा बुरी तरह घायल हो गई।घायल छात्राओं का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई।जहा एक लड़की का गम्भीर स्थिति को देखते हुए छपरा रेफर कर दिया गया।घायलों में ब्लडीहा गांव के शिव नाथ राय की पुत्री तन्नू कुमारी,दूसरी लखना गांव के देवेंद्र मिश्रा की पुत्री अंजली कुमारी बताई जाती है।घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि दोनों छात्राएं कोचिंग पढ़ने साइकिल सवार होकर अमनौर आ रही थी,अचानक बगल से एक तेज रफ्तार में बेलोरो गुजरा, जिसको देख दोनों असंतुलित हो गई,तथा दोनों आपस मे लड़ गई,जिससे तन्नू कुमारी बुरी तरह घायल हो गई,डॉ ने इन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग