कोरोना पॉजिटिव के संदेह में घर से ले गई मेडिकल टीम
दरियापुर(सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के लोहछा गाँव से शुक्रवार को सदर अस्पताल की मेडिकल टीम एक ही परिवार के छः लोगो को घर से ले गई। जिसमे एक पुरूष, एक महिला व चार बच्चे शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी निजी वाहन से गुरुवार के दिन महाराष्ट से आए थे। जो सदर अस्प्ताल से जाँच पड़ताल कराकर घर आए थे। इसके बाद अचानक जिला मेडिकल टीम शुक्रवार के दिन एम्बुलेंस में बैठाकर सभी को ले गई। जिससे आस पास के साथ साथ पूरे गाँव में बेचैनी बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों की माने तो गुरुवार की रात में गाँव के एक भोज में सभी लोग सम्मलित हुए थे। जिससे लोगों में दहशत व्याप्त हो गया हैं। लॉकडाउन समाप्त होते ही लोग आम दिनों के तरह शादी समारोह का आयोजन कर रहे हैं। बाजार से लेकर दुकान तक बिना मास्क लगाए व सोशल डिस्टेंस का पालन किए लोग एकत्रित हो रहे हैं। वहीं विधान सभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही चाय के चुस्की के साथ घण्टो चाय के दुकान में चर्चा करते रहते हैं। जिससे तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग