बरसात के पानी का जलजमाव होने से किसानों को हो रही परिशानी, सीओ दूर की समस्या
बनियापुर(सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय के समीप स्थित बनियापुर टोले अहरापर के उत्तर स्थित सैकड़ो एकड़ में फैले बधार में लगातार बारिश की वजह से जलजमाव की भयावह स्थिति उतपन्न हो गई थी। जिससे किसानों को धान की रोपनी करने में परेशानी हो रही थी। साथ ही कुछ वैसे किसान जो पूर्व में रोपनी कर चुके थे। उन्हें अपनी फसल खराब होने की चिंता सता रही थी। जिसको देखते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह बनियापुर के वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह ने अपने स्तर से पहल करते हुए अंचलाधिकारी को किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए तत्काल पहल करने का अनुरोध किया। जिसके बाद अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने सक्रियता दिखाते हुए फौरन जेसीबी बुलाकर सरकारी नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ कराया। तब जाकर बधार से जलनिकासी शुरू हुई। जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव को लेकर बनियापुर, बसतपुर,डाढ़ीबाढ़ी सहित आधा दर्जन गांव के दर्जनों किसानों की सैकड़ो एकड़ में धान की रोपनी का कार्य प्रभावित था।मगर समय पर जल निकसी का प्रबंध होने से अब रोपनी का कार्य शुरू हो सकेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग