सड़क दुघर्टना में मोटरसाइकिल सवार बिहार पुलिस का जमादार घायल
मशरक(सारण)। छपरा एस एच-90 पर शनिवार की दोपहर मोटरसाइकिल सवार बिहार पुलिस में कार्यरत जमादार सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को मशरक की तरफ से जा रहें दो युवकों ने आनन-फानन में पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहां घायल की पहचान मोतीहारी जिले के चैला भाड़ मझवलिया गांव निवासी स्व राम अशीष सिंह के 45 वर्षीय पुत्र राम किशोर सिंह के रूप में हुई। वे बिहार पुलिस में रोहतास जिले के राजपुर थाना में जमादार पद पर कार्यरत हैं वही से आरा के रास्ते डोरीगंज छपरा के रास्ते मशरक होकर मोतिहारी अपने घर जा रहें थें। उसी दौरान मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज कोल्ड स्टोरेज के पास पुल के पास सड़क पर गिर पड़ें और गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी वक्त इसुआपुर थाना क्षेत्र के नागराज गांव निवासी रंजन कुमार सिंह, रेहान ओझा जो मशरक की तरफ से जा रहें थें उन्होंने घायल को इलाज के पीएचसी में भर्ती कराया। घायल जमादार ने बताया कि वे घर जा रहें थें कि पुल पर सड़क घसा हुआ था। उसी वजह से गिर पड़े और घायल हो गए। घायल जमादार का इलाज ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने कर उनके परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई। मामले में पीएचसी प्रशासन ने मशरक थाना पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग