नीरज शर्मा।राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखण्ड के कोंध पंचायत के कई गांव के गरीब, असहाय, निर्धन व विकलांग लोगों को ठंड से बचाव के लिए कम्बलों का वितरण किया। इस दौरान समाजसेवी सुमन कुमार ने पंचायत में चिन्हित कर असहाय व जरूरत लोगों के बीच जाकर कम्बल बितरण किया। इन्होंने बताया कि कोंध पंचायत क्षेत्र में वैसे गरीब, असहाय, विकलांग लोगों के लिए अपने निजी कोष से लगभग 200 कम्बल मुहैया कराया गया है। जिसे मेरे द्वारा क्षेत्र के वैसे लोग जो लाचार, बेबस व गरीब होने के कारण इस कड़ाके की ठंड में किसी तरह अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। उनलोगों को चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। सरकारी तौर पर सरकार यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराती, लोगों जब ठंड से ठिठुर के बैठे होते है मेरा हृदय बिल्ख जाता है, इन्होंने कहा कि मनुष्य ही ईश्वर होते है, इस लिए एक दूसरे का सहयोगी बननी चाहिए। वस्त्र पाकर लोगों ने सुमन कुमार को काफी दुआएं दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग