इसुआपुर(सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर में छपियां पंचायत की मुखिया पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मिथिलेश राय की धर्मपत्नी बीणा देवी तथा 19 वार्ड सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उप मुखिया अनीता देवी चुनी गईं। वहीं केरवां पंचायत की मुखिया पूनम देवी तथा 14 वार्ड सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ थी। उप मुखिया उमरावती देवी चुनी गईं। अंचल कार्यालय परिसर में छपियां पंचायत की सरपंच माया देवी तथा पंच सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपसरपंच गुड़िया देवी चुनी गईं। वहीं केरवां पंचायत के सरपंच चंद्रदेव राय तथा पंच सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपसरपंच कमला कांत उपाध्याय चुने गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग