सारण के कई क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन से हुए मुक्त
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा पूर्व में घोषित कई कंटेन्मेंट जोन जिसकी 28 दिन की अवधि पूरी हो गयी है और इस क्षेत्र से कोई नया व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाये जाने पर उस कंटेन्मेंट जोन को समाप्त घोषित किया गया है। समाप्त किये गये कंटेन्मेंट जोन में मशरख प्रखंड स्थित लोकमान्य उ0 वि0 राजापट्टी, इसी प्रखंड में ग्राम- हरपुर, परसा प्रखंड में मध्य विद्यालय परसा, मांझी प्रखंड में ग्राम-मकादूमपुर, इसुआपुर प्रखंड में चहपूरा, गड़खा प्रखंड के ग्राम- टहल टोला, लहलादपुर प्रखंड का म0वि0 मिर्जापुर, दरियापुर प्रखंड के यमुनाचारी उ0वि दरियापुर, जवाहर नवोदर विधालय, देवती, म0वि0 दरियापुर एवं नगर पंचायत परसा बाजार के वार्ड नं0- 4 के शोभे परसा एवं बनियापुर प्रखंड के ग्राम-हरिहरपुर कंटेन्मेंट जोन शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग