तरैया 143 किलो गाजा के साथ दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
तरैया(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मँझोपुर नहर पर बाइक से 143 किलो गाजा ले जाने के क्रम में दो गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में पूर्व में 51 हजार के इनामी अपराधी तरैया थाना क्षेत्र निवासी हीरा राम एवं गिरफ्तार दूसरे अपराधी पानापुर थाना क्षेत्र के निवासी धीरंजन कुमार के रूप में हुआ है। हीरा राम नगरा थाना के अंतर्गत एक फौजी के साथ लूट एवं हत्या में वांछित है, इसके अलावा अमनौर थाना में 4 दिसंबर 2019 को हुए मोटरसाइकिल लूट कांड में भी वांछित है। हीरा राम की गिरफ्तारी से उक्त काण्डों का खुलासा हो गया है तथा इन में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी की जा रही है। वही गिरफ्तार दूसरे अपराधी निरंजन कुमार भी लूटपाट कांड में वांछित है। गिरफ्तार हीरा राम का अपराधिक इतिहास में तरैया, मढ़ौरा, इसुआपुर,पानापुर, नगरा एवं अमनौर थाने में दर्ज है।धीरंजन कुमार का अपराधिक इतिहास में पानापुर एवं अमनौर में दर्ज है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग