राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के धरमासती गंडामण गांव में गुरुवार की शाम अंचल में तैनात एएलटीएफ टीम ने छापेमारी करतें 18 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पर मशरक थाना पुलिस में एएलटीएफ दारोगा फुलहसन ने शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामलेे में दारोगा फुलहसन ने बताया कि गुरुवार की शाम वरीय पदाधिकारियों की सुचना पर धरमासती गंडामण गांव में मिथलेश कुमार पिता राजेंद्र प्रसाद यादव को 18 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज ने शराब को जमीन के अंदर गढ़ा खोदकर उसमें दबा कर छुपा दिया था। गिरफ्तार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वही मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया मामलेे में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार शराब धंधेबाज को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग