पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक अंचल में सहायक अंचलाधिकारी सह राजस्व अधिकारी के पद पर तेज तर्रार युवा महिला अधिकारी के रूप में श्वेता श्री ने शुक्रवार को योगदान किया। जो मूल निवासी पटना से है।वे इस पद पर योगदान करने से पहले उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी। उन्होंने मशरक अंचल कार्यालय में अपना योगदान दिया है। नवनियुक्त सहायक अंचलाधिकारी सह राजस्व अधिकारी बनी श्वेता श्री मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सारण जिला का गौरवशाली इतिहास रहा है और यहां काम करने का अवसर मिला है ये हमारे लिए भी गौरव की बात है।मशरक अंचल कार्यालय में जो भी समस्याएं है खासकर जमीन संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा संबंधी मामले, प्रमाण पत्र के लिए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन कराने का सफल प्रयास किया जायेगा।वही बिहार सरकार द्वारा शराबबंदी कानून को सख्ती से अनुपालन के लिए जो भी जरूरी कदम होगा उसका शत प्रतिशत अनुपालन किया जायेगा। योगदान के बाद कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने ने कहा की आने वाला नया साल सभी के लिए खुशहाली के साथ सफलता वाला हो इसके लिए उन्होंने मशरक अंचल के सभी वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग