संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लौवां कला के आर्मी जवान की लखनऊ में डयूटी के दौरान मौत हो गयी। शनिवार को मृत जवान का शव गांव लाया गया। जवान की शव गांव आते ही कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी। देर शाम को मृत जवान का अंतिम संस्कार किया गया गया। मृत आर्मी जवान रावल राय का 37 वर्षीय पुत्र मनोज यादव बताया जाते हैं। वह लखनऊ में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि आर्मी जवान शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान पीटी में भाग लिया था। जिसके बाद वह अपने आवास पर लौट गया था। आवास लौटने के बाद सीने में तेज दर्द हुई। जिसकी शिकायत वह पत्नी से किया था। पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से जवान को अस्पताल लाई थी। जहां उनकी मौत हो गयी। मौत के बाद पत्नी किरण यादव और आठ वर्षीय बेटी आराध्या का रो-रो कर बुरा हाल है। जवान के पिता भी बेसुध हैं। जवान की आकस्मिक मृत्यु पर स्थानीय मुखिया दिलीप राय, विजय शर्मा, घनश्याम पांडेय सहित दर्जनों ने शोक व्यक्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग