राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के असहनी पंचायत के योगियां स्थित आर एन हाईस्कूल में मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का। आयोजन होगा। जिसका उद्घाटन सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक लालबाबू यादव ने बताया कि इस दौरान नवादा व योगिया हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक देशभक्ति गीत संगीत प्रस्तुत किये जायेंगे। वहीं इस मौके पर नामचीन साहित्यकार डॉ जौहर शाफियावादी के चर्चित देश भक्ति गीत मोरे मितवा को सांसद सिग्रीवाल भोजपुरी जगत को समर्पित करेंगे। इस गीत को शिक्षक व गायक रामेश्वर गोप ने स्वर दिया है। इस गीत का फिल्मांकन देश के विभिन्न भागों में किया गया है। मोरे मितवा गीत को रघुवीर नारायण की प्रसिद्ध देश भक्ति रचना बटोहिया के पूरक गीत के रूप में लोग पसंन्द कर रहे हैं। इस गीत की प्रस्तुति दिल्ली, कोलकाता, छतीसगढ़, मुम्बई, भोपाल आदि शहरों में करने की योजना तैयार की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग