कार में छुपाकर ले जा रहे शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मांझी(सारण)। बलिया से सिवान के रास्ते रघुनाथ पुर ले जा रहे पांच कार्टून शराब के साथ दो तस्करों को रात्रि गश्ती के क्रम में मांझी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि बैरिया, बलिया निवासी रोहित सिंह तथा मंगलेश्वर यादव कार के भीतर नायाब तरीके से बनाये गए तहखाने में एक सौ बीस बोतल शराब लेकर जा रहे थे। तभी पुलिस ने रोककर कार की जांच की। जांच के दौरान तस्करों के अटपटे जवाब के बाद पुलिस ने गहन पड़ताल की, तो तहखाने से शराब बरामद हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग