प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गुरुवार को जेपीयू के कुलपति प्रो फारूक अली ,कुलसचिव डॉ आर पी बबलू एवं सीसीडीसी प्रो हरिश्चंद्र के साथ गंगासिंह महाविद्यालय के बीएड परीक्षा का औचक निरीक्षण किए तथा केन्द्राधीक्षक डॉ ए सी झा को कई निर्देश दिए। वीक्षण कार्य के लिए कुछ वीक्षक लोकमहाविद्यालय हाफिजपुर से भी मंगवाये गये हैं। कुलसचिव डॉ आर पी बबलू ने लोकमहाविद्यालय हाफिजपुर के प्राचार्य को निदेश किया कि जितने भी वीक्षक केन्द्राधीक्षक द्वारा मांगें गए है उन्हें तुरंत रिलीव करके भेजा जाय। कुलपति प्रो फारूक अली ने केन्द्राधीक्षक की बात को गंभीरतापूर्वक लिए और आगे से किसी भी प्रकार की असुविधा केन्द्राधीक्षक को न हो इसका निर्देश दिए। छात्रों को मास्क लगाने का निर्देश स्वयं से जाकर कुलपति ने दिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग