प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कार्यालय एवं उससे संबंधित सभी विभाग तथा महाविद्यालय बिहार सरकार द्वारा जारी नए कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार संचालित किए जाएंगे। उक्त आशय का पत्र जेपीयू के कुलपति प्रो फारूक अली के आदेशानुसार कुलसचिव डॉ आर पी बबलू ने जारी किया है। कुलसचिव ने अपने पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि बिहार सरकार के गृह विभाग के पत्र के आलोक में कोविड महामारी जनित परिस्थितियों के मद्देनजर घोषित लॉकडाउन के संबंध में निर्गत आदेश के आलोक में अधिसूचित किया जाता है कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय एवं इसके अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालय, सभी स्नातकोत्तर विभाग, सभी महाविद्यालय के कार्यालय 50% उपस्थिति के साथ निर्धारित समय तक खुलेंगे। यह व्यवस्था 6 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू रहेगी। पत्र के माध्यम से कुलसचिव ने यह भी सूचित किया है कि राज्य सरकार के प्रावधानों एवं प्रतिबंधों का सम्यक रूप से पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग