राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के नगरा गाँव मे शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक शराबी को नगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।उक्त शराबी नगरा गाँव निवासी धीरेंद्र नट उर्फ बीरेंद्र नट बताया जाता है।वहीं इस सबंध में नगरा ओपीध्यक्ष सुनिल प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक शराबी शराब पीकर उत्पात मचा रहा है जिसके बाद करवाई करते हुए उक्त शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग