प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा संचालित हो रही बीएड प्रथम वर्ष 2020 – 22 की परीक्षा में शुक्रवार के दिन राम जयपाल महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर ब्लूटूथ से नकल करते हुए परीक्षार्थी को केन्द्राधीक्षक के द्वारा पकड़ा गया। गौरतलब है कि उक्त परीक्षार्थी अपने उल्लेन टोपी में ब्लूटूथ को छुपाए हुए था तथा उसी के माध्यम से नकल करते हुए परीक्षा दे रहा था । परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी को केन्द्राधीक्षक द्वारा एक्सपेल्ड कर दिया गया तथा इसकी सूचना जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को दे दी गई। उक्त परीक्षार्थी मथुरा सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज जलालपुर छपरा महाविद्यालय का धीरज कुमार राय बताया जाता है जिसका क्रमांक 2105 0213 बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग