संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर का है। पीड़िता रंभा कुंवर ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि बगल के ही धीरज पांडेय,विजय पांडेय एवं दुर्गावती देवी दरबाजे पर पहुँच गाली- गलौज करने लगे एवं विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग