संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 25 लीटर देशी शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया।जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा कला का है। एसआई देवनंदन प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि लौवा कला में एक व्यक्ति द्वारा अभी- अभी बाइक पर लादकर छपरा से शराब लाया गया है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए बताए गए स्थल पर छापेमारी की गई तो पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया। मगर भागने में सफल रहा। जहाँ तलाशी के क्रम में बाइक पर लदे बोरी की जांच की गई तो 25 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसके बाद बाइक और शराब को जब्त कर थाने लाया गया।भागने वाले व्यक्ति की पहचान राजू राय के रूप में की गई। जिसे मामले में आरोपित किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग