संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिजली बिल समय पर जमा नहीं करने वाले उपभोगताओं के विरुद्ध बिधुत विभाग सख्त है। ऐसे में विभागीय स्तर पर लगातार अभियान चलाकर चिन्हित उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बनियापुर प्रशाखा के जेई पवन कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर तारकेश्वर प्रसाद, एतवारी देवी, कृष्णा महतों, विरोज चौधरी, कौशल सिंह सहित डेढ़ दर्जन से अधिक उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद कर दिया गया।जेई ने बताया कि जिन उपभोगताओं का बिधुत विच्छेद किया गया है। उन पर तीन हजार से 25 हजार रुपये तक का बिधुत विपत्र बकाया है। मौके पर हरिकिशोर गिरी, मुकेश राय, प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार सहित सभी संबंधित मानवबल उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग