संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आर्केस्ट्रा में अवैध रूप से पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी के बयान पर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे एक नामजद सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष ने बताया कि एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें एक व्यक्ति आर्केस्ट्रा के दौरान पिस्टल लहराते हुए बैरल में पैसे खोसकर आर्केस्ट्रा वाली को दे रहा है। जिसकी जांच-पड़ताल शुरू की गई तो ज्ञात हुआ कि थाना क्षेत्र के भूमिहारा पश्चिम टोला में पुत्र के जन्म दिवस एवं चुनाव जितने की खुशी में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जो एक संज्ञेय अपराध है। शास्त्र अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग