राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के फुचटी कला गांव में दहेज के लिए एक नव विवाहिता की गर्दन दबाकर हत्या कर दिया गया है। बताया जाता है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के मकनपुरा गांव के सोहन महतो की पुत्री सुमन कुमारी(24) की शादी एकमा थाना क्षेत्र के फुचटी कला गांव के रेखा महतो के पुत्र उमेश महतो के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। सुमन कुमारी के चचेरा भाई साजन कुमार ने बताया कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही सुमन कुमारी के ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। जबकि शादी के समय अपने सामर्थ्य के अनुसार उन्हें उपहार दिया गया था। उन्होंने बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों के द्वारा गर्दन दबाकर सुमन कुमारी की हत्या कर दिया गया है। सूचना मिलने पर एकमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रवीन्द्र नाथ मिश्र ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। इस संबंध में सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग