मढ़ौरा में पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला
सत्येन्द्र कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। पेट्रोल-डीजल में मूल्यवृद्धि के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने रविवार को आक्रोश मार्च निकाला।पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित इस मार्च में कार्यकर्ताओं की अच्छी भीड़ दिखी। प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार माँझी के नेतृत्व में आक्रोश मार्च प्रखंड मुख्यालय होते हुए अम्बेडकर पार्क से स्टेशन और स्टेशन से मुख्य बाजार होते हुए गढ़देवी चौक तक निकाला गया।राजद कार्यकर्ताओं ने केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल में अप्रत्याशित वृद्धि से मंहगाई में जर्बदस्त इजाफा हुआ है। गरीबों पर इसका ज्यादा असर हुआ है। जबकि विदेशों में क्रूड ऑयल के दाम स्थिर है। केन्द्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार माँझी, युवा प्रखंड अध्यक्ष लालू यादव, नगर अध्यक्ष अनुप ठाकुर, चन्दन यादव,राजीव कुमार, राहुल भारद्वाज, छठीलाल सहीत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थें।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा