नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय के लोहिया सभागार में सभी पँचायत के मुखिया के उपस्थिति में प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष के पद पर राम अयोध्या राय को मनोनीत किया गया वही उपाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, सचिव प्रमिला सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, संयोजक बिंदु देवी, महासचिव जितेन्द्र मांझी मनोनीत किया गया इस मौके पर प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष ने कहा कि संघ के दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करूंगा साथ ही मुखिया के हर समस्या का निदान हेतु जो भी कदम उठाना पड़ेगा वह उठाऊंगा इस अवसर पर मुखिया सुभाष पांडेय, स्थानीय विधायक छोटे लाल राय के पुत्र अखिलेश राय, अनिल पांडेय सहित अन्य शामिल हुए


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग