पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बाइक दुर्घटना में दो युवकों को सोमवार की शाम घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान मशरक थाना क्षेत्र धरमासती गंडामन गांव निवासी लालबाबू प्रसाद यादव का 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और योगेन्द्र प्रसाद यादव का 29 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर पानापुर रिश्तेदारी से वापस घर आ रहें थें कि चैनपुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रक से बचने की चक्कर दुर्घटनाग्रस्त हो गये। जिसमें दोनों घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग