राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। कोविड रोधी वैक्सीन की दोनों लेने वाले फ्रंट लाइन वर्कर्स व वरिष्ठ नागरिकों हेतु सोमवार से एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत हुई। पहले दिन यहां प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार सिंह 63 फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज वैक्सीन लगायी गई। इसी क्रम में सोमवार को विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर 15 -18 आयु वर्ग के 2472 किशोर-किशोरियों और 18 साल से अधिक उम्र वाले 226 लोगों सहित कुल 2761 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगायी गई। इसकी जानकारी बीडीओ डॉ सत्येंद्र पाराशर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजन कुमार, डॉ अमित कुमार तिवारी, बीएचएम राजू कुमार आदि ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग