राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सारण (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना)। पटना-छपरा फोरलेन एनएच 19 जल्द चालू कर दिया जाएगा। इसका थोड़ा ही निर्माण कार्य बचा है, जिसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सारण डीएम राजेश मीणा ने इसके निर्माण कार्य का निरीक्षण कर आ रही समस्याओं का समाधान कर दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द निर्माण पूरे होने की संभावना है। सरकारी अधिकारियों और कार्यकारी एजेंसी को बता दिया गया है कि निर्माण कार्य कितने दिनों में पूरा करना है। डीएम ने मेथवलिया से सोनपुर तक निर्माण कार्य का जायजा लिया। बता दें इस पुल सह सड़क परियोजना की शुरुआत 2009 में हुई थी। तब से अब तक इसका निर्माण कार्य अलग-अलग कारणों से प्रभावित होता रहा है। अब इसके निर्माण पर पटना हाईकोर्ट की नजर है। हाईकोर्ट ने निर्माण पूरा कराने की जिम्मेवारी डीएम को दी है। इस सड़क सह पुल वाले फोरलेन के निर्माण के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार से भी आर्थिक मदद मिल चुकी है। इसका निर्माण कार्य हैदराबाद की कंपनी कर रही है। यह फोरलेन दो नदियों और छः रेलवे क्रॉसिंग से गुजरेगा। इसके लिए छः आरओबी में से पांच का निर्माण पूरा हो चुका है। हाल में फोरलेन के बिशुनपुरा–टेकनीवास बाईपास पर चौड़ाई बधाई गई है। यहां पर छह लेन की सड़क बना दी गई है। पहले इस जगह फोरलेन की प्रस्तावित था। इस फोरलेन के चालू हो जाने से लोग पटना से छपरा सिर्फ 1 घंटे में पहुंच सकेंगे। हलाकि यह इंतजार 11 वर्षों से है।अभी छपरा और पटना के लोग गरखा, सोनहो, परसा, सीतलपुर या गरखा, मानपुर, सीतलपुर रूट से या पहलेजा जेपी सेतु से होकर आते जाते हैं। अभी इन दोनों रूटों पर लोगो को 3 से साढ़े 3 घंटे का समय लगता है। अगर जाम रहा तो 5 घंटे से भी ज्यादा समय लगता है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा