राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालया भारत सरकार के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, सैदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 25वीं राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद युवा मंडल सैदपुर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय युवा महोत्सव में संपूर्ण देश के युवाओं से फ्यूचर भारत 2047 कैसे होगा। इस बारे में सुझाव लिया गया है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में युवाओं ने अपना प्रतिक्रिया दिया है। उन सभी युवाओं के मार्गदर्शन और सुझाव को आने वाला वर्ष में सरकार के द्वारा योजनाओं में तब्दील करके क्रियान्वित किया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित केंद्र के प्रशिक्षक- धर्मेन्द्र कुमार, युवा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर, शिक्षक गौतम कुमार, पूर्व एन वाई भी राजीव कुमार, पूर्व एन वाई भी अंजलि कुमारी, नेहा कुमारी, रवि कुमार, माधुरी कुमारी, दीक्षा रानी, सहित दर्जनों शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग