बिहार प्रदेश लोक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रखण्ड मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में लोक शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बिहार प्रदेश लोक शिक्षक संघ के बैनर तले रविवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में लोक शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक हुई।जिसमे विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श करते हुए विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष शम्भूनाथ मिश्र के द्वारा की गई। बैठक में सर्वप्रथम लोकशिक्षको से संबंधित न्यायालय में चल रहे मुकदमे की प्रगति पर चर्चा करते हुए अद्यतन जानकारी से सभी लोक शिक्षको को अवगत कराया गया। साथ ही सरकार पर लोक शिक्षकों के समायोजन के प्रति उदासीन रवैया अपनाने एवं सौतेलापन व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सभी शिक्षकों ने रोष व्यक्त करते हुए आर-पार की लड़ाई के लिये तैयार रहने का आह्वान किया।मौके पर मणिभूषण उपाध्याय,रूबी देवी, प्रमीला देवी, जयप्रकाश पांडेय, अमलदेव पंडित, सुग्रीव साह, राजेश प्रसाद, सुबोध कुमार, केवल मांझी, कलामुद्दीन अंसारी, शमशुद्दीन सहित एक दर्जन से ज्यादा लोकशिक्षक मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग