पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए टीका लगाओ इनाम पाओ अभियान के तहत सोमवार को 11 लोगो के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में कार्यक्रम आयोजित कर प्रभारी डा.गोपाल कृष्ण, स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने चयनित लोगों को पुरस्कृत किया गया। दूसरी डोज लेने का समय पूरा हो गया है, वे अपने निर्धारित तिथि से सात दिन के अंदर दूसरा डोज लेने पर लाटरी की पात्रता को पूरा करते हैं। इस मौके पर प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण ने लोगों से समय पर दूसरा डोज लेने की अपील की है और कहा है कि बिना दूसरे डोज के हम पूरी तरह कोविड से प्रतिरक्षित नही हो सकतें हैं स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने कहा कि इस पुरस्कार अभियान के तहत 11 विजेता लोगो को पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग