संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचल क्षेत्र के बंगालीपट्टी में बीती रात आग की चपेत में आने से एक झोपड़ी जलकर खाक हो गई। अगलगी के कारण झोपड़ी में रखे गए अन्न, वस्त्र, चौकी, बीस क्विंटल धान सहित सभी सामान जल गया। जले सामानों की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताया गया है। मामले की जानकारी पीड़ित ओमजीत कुमार सिंह ने सीओ को देते हुए प्रावधान के मुताबिक मुआवजा की मांग की है। इधर, पीड़ित ने थाने में भी एक आवेदन दिया है। पीड़ित ने झोपड़ी में दुश्मनी की नीयत से आग लगाने की बात बताई है। उसने बताया है कि चाचा की तबियत खराब होने के कारण वह चाचा के घर चला गया। वह अभी चाचा के घर ही था तभी झोपड़ी से आग की लपटें निकलने लगी। लोगों ने इसकी जानकारी इसे दी। जब तक वह झोपड़ी के नजदीक पहुंचा तबतक सबकुछ जल चुका था। आग की लपटों से पास की तीन बेढियां भी जलकर खाक हो गयी। जिसमें गेंहू रखा गया था। आग अन्य घरों तक नहीं पहुंचे, एहतियातन आग को स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से बुझाया गया।
फ़ोटो(मलवे में तब्दील झोंपड़ीनुमा मकान एवं समान)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग