संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर में प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत किया गया।उद्घाटन महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा तथा जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।इसके उपरांत नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा तथा उपप्रमुख दिवाकर तिवारी कार्यालय कक्ष में बैठे।जहां बीडीओ कर्पूरी ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रमुख तथा उपप्रमुख को बुके देकर सम्मानित किया।मौके पर मौजूद सांसद ने कहा कि गांव की विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है।भारत गांवो का देश है। गांवो के समूचित विकास के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज की व्यवस्था की गई है।इसमें बीडीसी प्रतिनिधियों का महत्व भी अहम है। सांसद ने कहा कि निर्वाचित सभी प्रतिनिधियों को जनता के विश्वास पर खड़ा उतरना चाहिए।वयोवृद्ध नेता व बनियापुर के पूर्व विधायक रामाकांत पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की यही खुबसुरती है। लोगों का विश्वास हासिल कर कोई भी इस पद को पा सकता है।भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक तबके के लोगों को साथ लेकर चलना ही एक प्रतिनिधि का काम है।जिला परिषद की उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि चुनाव हार जीत का खेल है।इसमें पराजित प्रतिनिधियों को मायूस होने की जरूरत नहीं और नहीं जीते प्रतिनिधियों को अधिक इतराने की। सबको जनता जनार्दन को एकसूत्र में बांध कर उनके भरोसों पर खड़ा उतरना का लक्ष्य रखना चाहिए।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा