संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पड़ोसियों ने ही पड़ोसी दंपति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के खाकी मठिया का है। पीड़िता रजान्ति देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें पड़ोस के ही मिन्टू नट और मंजू देवी को नामजद कर बताया है कि उक्त नामजद मेरे पति के साथ मारपीट कर रहे थे।हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनकर जब मैं बचाव करने गई तो नामजदों ने लाठी- डंडे से प्रहार कर मुझे भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों के सहयोग से मुझे इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग